दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन सहित अन्य इलाकों में बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया था। लेकिन बुधवार शाम को मेघ बरसने से तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। जिले के औद्योगिक क्षेत्र कालाआम और पांवटा साहिब का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, जिससे आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया था। अधिकतर लोग घरों में दुबकने को विवश हो रहे थे। प्रचंड गर्मी के चलते बाजारों की रौनक भी गायब हो गई थी। लेकिन बुधवार को बारिश होने से गर्मी में लोगों ने राहत की सांस ली है।
Sirmaur : जिला सिरमौर के मैदानी क्षेत्रों में बारिश से गर्मी में राहत, पारा लुढ़का
