Home राजनीति Himachal Politics : कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव के लिए देहरा सीट से मुख्यमंत्री सुक्खू की पत्नी को उतारा मैदान में, भाजपा की मुश्किल बढ़ी

Himachal Politics : कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव के लिए देहरा सीट से मुख्यमंत्री सुक्खू की पत्नी को उतारा मैदान में, भाजपा की मुश्किल बढ़ी

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में तीसरे मुख्यमंत्री की पत्नी राजनीति में पदार्पण कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर को देहरा से कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा है। इसके साथ ही प्रदेश में सियासी माहौल गरमा गया है। अब विधानसभा उप चुनाव में देहरा सीट से मुख्यमंत्री की पत्नी चुनाव लड़ेंगी।

मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी को देहरा सीट से प्रत्याशी घोषित किया। बताया जा रहा है कि देहरा सीट पर सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। देहरा तहसील में ही मुख्यमंत्री की ससुराल भी है। बहरहाल, कांग्रेस की ओर से देहरा सीट पर मजबूत प्रत्याशी घोषित किए जाने से भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.