Home क्राइम Sirmaur : नाहन के समीप जंगल में एक पेड़ से मिले क्षत विक्षत युवक युवती के शव

Sirmaur : नाहन के समीप जंगल में एक पेड़ से मिले क्षत विक्षत युवक युवती के शव

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन के नजदीक सेन की सैर पंचायत के तालों भोला जंगल में युवक और युवती के शव बरामद हुए हैं। दोनों शव शीशम के पेड़ की एक ही टहनी से लटके हुए थे। फिलहाल शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है। दोनों शवों को पेड़ से उतार दिया गया है।

बताया जा रहा है कि झमीरिया के समीप लगते तालों भोला के जंगल में बीती शाम किसी व्यक्ति को दोनों शव पेड़ से लटके दिखाई दिए। व्यक्ति जंगल में ठंडा पानी बावड़ी की सफाई करने गया था। तभी उसे जंगल से किसी चीज के सड़ने की दुर्गंध महसूस हुई। इसी बीच उसे एक पेड़ पर दो शव दिखाई दिए जो एक ही टहनी पर फंदे से लटके हुए थे।

वह शव देखकर घबरा गया और इसकी जानकारी ग्रामीणों और पंचायत प्रधान को दी। पंचायत प्रधान ने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। दोनों शव काफी क्षत विक्षत हालत में हैं और दुर्गंध आने की वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि ये घटना 10 से 12 दिन पहले की है।

प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस मामले से पर्दा उठेगा।
अतिरिक्त थाना प्रभारी नाहन राजविंदर सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम मौके पर है। अभी शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.