दैनिक जनवार्ता
नई दिल्ली : कुवैत के मंगाफ शहर में बुधवार को बहुमंजिला इमारत में हुए भीषण अग्निकांड में 45 भारतीय नागरिकों की मौत हुई है। मृतक भारतीयों के शवों को देश लाने के लिए भारतीय वायुसेना का सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान रवाना हो गया है।
बता दें कि कुवैत अग्निकांड में मारे गए लोगों में तीन उत्तरप्रदेश, 24 केरल, 7 तमिलनाडु और 3 आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। भारतीय वायु सेना का एक विशेष विमान सी-130जे 45 मृतक भारतीयों के शवों को लेकर शुक्रवार को कोच्चि के लिए उड़ान भर चुका है। पहले यह विमान केरल के कोच्चि में उतरेगा।
इसके बाद विमान दिल्ली आएगा। यहां से शव संबंधित राज्यों में भेजे जाएंगे। भारतीय दूतावास ने इस बारे में जानकारी दी है।
