Home देश/विदेश Breaking News : जेपी नड्डा बने केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

Breaking News : जेपी नड्डा बने केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले जगत प्रकाश नड्डा ने भी केंद्र मंत्री के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाई।
जेपी नड्डा के शपथ लेने पर हिमाचल में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, महामंत्री त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा, डॉ. सिकंदर कुमार, मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, त्रिलोक जमवाल, संदीपनी भारद्वाज, विनोद कुमार, जनक राज, हर्ष महाजन, इंदु गोस्वामी, विपिन सिंह परमार, बिक्रम ठाकुर, गोविंद ठाकुर, सुखराम चौधरी, रीना कश्यप, सूरत नेगी, वीरेंद्र कश्यप, लखविंदर राणा, राकेश शर्मा, संजय शर्मा, सुधीर शर्मा, लोकेंद्र कुमार, दीपराज कपूर, दिलीप ठाकुर ने बधाई दी. वहीं, नवनियुक्त सांसद सुरेश कश्यप, डॉ. राजीव भारद्वाज, कंगना रनौत और अनुराग ठाकुर ने भी उनको शुभकामनाएं दी हैं।

जगत प्रकाश नड्डा ने 1978 में छात्र राजनीति से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया। इसके बाद 1991 से 1994 के बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा भी 1988 से 1999 तक एबीवीपी की राष्ट्रीय महासचिव रहीं। 2014 में मोदी सरकार में मंत्री बनने से पहले वह नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह के अध्यक्ष रहते पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रहे। 2012 और 2018 में बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा भेजा।

वे पहली बार 1993 में हिमाचल प्रदेश से विधायक चुने गये थे और 1994 से लेकर 1998 तक राज्य विधानसभा में पार्टी के नेता रहे। इसके बाद वे दोबारा 1998 में फिर विधायक चुने गए। इस बार उन्हें स्वास्थ्य और संसदीय मामलों का मंत्री बनाया गया। 2007 में उन्हें फिर से चुनाव जीतने का अवसर मिला और प्रेम कुमार धूमल की सरकार में उन्हें वन-पर्यावरण, विज्ञान व टेक्नालॉजी विभाग का मंत्री बनाया गया। 20 जनवरी 2020 को उन्हें भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सितंबर 2022 में जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकाल बढ़ाकर 2024 तक कर दिया गया।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.