Advertisement

Sirmaur Crime : मोगीनंद में दो गुटों के बीच खूनी झड़प, एक दर्जन लोग घायल

दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के गांव मोगीनंद में दो गुटों के बीच खूनी झड़प में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। इस खूनी झड़प के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन ज्ञात हुआ है कि एक गुट के लोग अपने घर रात का खाना खा रहे थे। तभी दूसरे गुट के लोगों ने उन पर लोहे की रॉड, पत्थर और ईंटों से हमला कर दिया।

इस झड़प में सुनीता यादव, कोमल, कर्ण, पूनम, मंजू, राजेश, आरती और शिवानी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया है।
कालाअंब पुलिस थाना प्रभारी एमएस चौहान ने बताया कि मोगीनंद में दो गुटों के बीच खूनी झड़प हुई है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी अन्वेषण जारी है।