Home राज्यहिमाचल प्रदेशकिन्नौर Himachal News : जिला किन्नौर के समधू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर चीनी नागरिक बिना इनर लाइन परमिट के गिरफ्तार

Himachal News : जिला किन्नौर के समधू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर चीनी नागरिक बिना इनर लाइन परमिट के गिरफ्तार

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर की पुलिस चैक पोस्ट समधू में बिना इनर लाइन परमिट अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्र में प्रवेश करने पर एक चीनी नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस दौरान उसके साथ महाराष्ट्रा की एक युवती भी थी। दोनों पति-पत्नी बताए जा रहे हैं।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चीनी नागरिक को रिकांगपिओ कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 10 जून तक रिमांड पर भेज दिया गया है। व्यक्ति की पहचान गुओ युडोंग के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार गुओ युडोंग की महाराष्ट्र की लड़की से शादी हुई है। जब दोनों पुलिस चैक पोस्ट समधू से गुजर रहे थे तो पुलिस ने इनके दस्तावेजों की जांच की। दोनों के पास वीजा सहित शादी के दस्तावेज आदि सही पाए गए, लेकिन इनके पास अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्र में प्रवेश के लिए इनर लाइन परमिट नहीं था।

लिहाजा, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर फॉरेन एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत पूह पुलिस थाना में मामला दर्ज किया। डीएसपी किन्नौर नवीन जल्टा ने बताया कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.