Home क्लासिफाइड Himachal News : पुलिस विभाग में 1226 कांस्टेबल पदों की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू, हि. प्र. लोक सेवा आयोग के माध्यम से होगी लिखित परीक्षा

Himachal News : पुलिस विभाग में 1226 कांस्टेबल पदों की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू, हि. प्र. लोक सेवा आयोग के माध्यम से होगी लिखित परीक्षा

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
शिमला। प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 1,226 पद भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लोक सेवा आयोग के माध्यम से यह भर्ती की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने इसके नियम बना लिए थे, लेकिन प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के चलते भर्ती प्रक्रिया रुकी हुई थी। प्रदेश सरकार ने तय नियमों के आधार पर अधिसूचना जारी की थी।

इन नियमों के मुताबिक भर्ती में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इससे पहले महिलाओं को भर्ती में 25 फीसदी आरक्षण मिल रहा था। इसमें 5 फीसदी की बढ़ौतरी की गई है। इसके तहत अब 818 पद पुरुष, 351 महिला कांस्टेबल और 57 पद पुरुष चालकों के भरे जायेंगे। तृतीय श्रेणी के ये सभी पद सीधे हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे।

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के मद्देनजर इन पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोग के माध्यम से करवाने का निर्णय लिया गया है।

👉 इन जिलों में इतने पदों पर होगी भर्ती

जिला बिलासपुर से 46 पद पुरुष, 19 पद महिला कांस्टेबल और तीन पद चालक के भरे जाएंगे। चंबा से 62 पद पुरुष और 27 पद महिला कांस्टेबल और चार पद चालक, कांगड़ा से 180 पद पुरुष, 77 पद महिला कांस्टेबल, 12 पद चालक, हमीरपुर से 54 पद पुरुष, 23 पद महिला कांस्टेबल, चार पद चालक के भरे जाएंगे। किन्नौर से 10 पद पुरुष, चार पद महिला कांस्टेबल, एक पद चालक, कुल्लू से 52 पद पुरुष, 22 पद महिला कांस्टेबल के भरे जाएंगे। इसी तरह चार पद चालक के भरे जाने प्रस्तावित हैं।

लाहौल-स्पीति से चार पद पुरुष, दो पद महिला कांस्टेबल, मंडी से 119 पद पुरुष, 51 पद महिला कांस्टेबल और आठ पद चालकों के भरे जाएंगे। राजधानी शिमला में 97 पद पुरुष कांस्टेबल, 42 पद महिला कांस्टेबल, सात पद चालक, सिरमौर में 63 पद पुरुष, 27 पद महिला कांस्टेबल, पांच पद चालक, सोलन से 69 पद पुरुष, 30 पद महिला कांस्टेबल, पांच पद चालक और ऊना से 62 पद पुरुष, 27 पद महिला कांस्टेबल के और चार पद चालकों के भरे जाएंगे।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.