Advertisement

Sirmaur : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में औद्योगिक क्षेत्र कालाआम में किया पौधारोपण, विभिन्न किस्मों के पौधे रोपे

दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और बांका बाड़ा में स्थित उद्योग वी-गार्ड इंडस्ट्री के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में पौधारोपण किया गया। पौधारोपण के लिए वन विभाग की ओर से खाली भूमि उपलब्ध कराई गई, जिसमें हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वन विभाग और वी गार्ड इंडस्ट्री के पदाधिकारियों और अन्य कर्मचारियों ने मिलकर विभिन्न प्रकार के पौधों को लगाने का कार्य किया। वी गार्ड इंडस्ट्री के महाप्रबंधक एसएस मेहता ने बताया कि हर वर्ष इलाके के तापमान में वृद्धि हो रही है। एक दशक पहले इलाके का तापमान 40 डिग्री से पार नहीं होता था, लेकिन वर्तमान समय में तापमान 45 से 47 डिग्री तक पहुंच गया है। ये सब पेड़ पौधों की कमी के चलते हो रहा है। इसी के मद्देनजर हर वर्ष 1000 पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है। पौधारोपण के बाद इनकी देखभाल भी कंपनी की ओर से की जाएगी। उन्होंने पौधारोपण के लिए वन विभाग का भी आभार जताया है।
इस मौके पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पर्यावरण संरक्षण अधिकारी अतुल परमार, वी गार्ड इंडस्ट्री के क्वालिटी हेड परवेश राणा सहित वन विभाग के वन परिक्षेत्र अधिकारी और खंड अधिकारी भी मौजूद रहे।