Home राजनीति Sirmaur News : आपदा में हिमाचल की अनदेखी की, अब वोट मांगने पीएम आ रहे हिमाचल : अमृत गिल

Sirmaur News : आपदा में हिमाचल की अनदेखी की, अब वोट मांगने पीएम आ रहे हिमाचल : अमृत गिल

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। नाहन पहुंचीं ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की मीडिया को-आर्डिनेटर अमृत गिल ने यहां पत्रकारों से मुखातिब होते हुए पीएम नरेंद्र मोदी की उद्योगपतियों के साथ विदेश यात्रा पर सवाल खड़े किए तो उन्होंने राहुल गांधी को न्याय का योद्धा करार दिया।

अमृत गिल ने कहा कि गत वर्ष जब हिमाचल में भीषण आपदा आई, पूरा राज्य आपदा से रो रहा था तो वे हिमाचल क्यों नहीं आए। आपदा के वक्त उन्होंने क्यों हिमाचल का हाल तक नहीं पूछा, जबकि अब मोदी वोट मांगने के लिए सिरमौर और मंडी का दौरा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भीषण आपदा में केंद्रीय सहायता न मिलने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी जमा पूंजी यानी 51 लाख रुपये दान कर दिए, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी जेब से 51 रुपये का सहयोग भी नहीं किया। हिमाचल को स्पैशल पैकेज देने की बजाय केंद्र ने मुंह मोड़ लिया। हिमाचल सरकार ने 4,500 करोड़ का विशेष पैकेज दिया। आखिर केंद्र ने हिमाचल को किस बात की सजा दी।

पत्रकार वार्ता में अमृत गिल ने राहुल गांधी को मोहब्बत की दुकान खोलने वाले तो दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नफरत की बाजारी करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपने न्याय पत्र में देश के सभी वर्गों के लोगों के सवालों का जवाब दिया है।

न्याय पत्र का हवाला देते हुए गिल ने कहा कि देश में इंडी गठबंधन की सरकार बनते ही गृह लक्ष्मी योजना के तहत देश की हर गरीब महिला को एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे। बेरोजगार युवाओं को रोजगार की चिंता नहीं करनी होगी, बल्कि कांग्रेस सरकार बेरोजगार युवाओं को नौकरी की गारंटी देगी। 18 से 21 साल के ख्याति प्राप्त खिलाड़ियों को प्रति माह 10,000 रुपये का सहयोग राशि देगी। किसान वर्ग के हितों का भी ध्यान रखा गया है।

स्थानीय विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि भाजपा के पास ऐसा वाशिंग पाउडर है, जिसमें बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी भी धुलकर पाक साफ हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का हिमाचल आना हार की बौखलाहट को जाहिर कर रहा है। सोलंकी ने कहा कि चार जून को मोदी जा रहे हैं। भाजपा 400 तो क्या 104 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। देश को नफरत की आग में झोंकने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।

इस मौके पर प्रदेश सचिव रुपेंद्र ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आनंद परमार, जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र तोमर और ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान चौधरी समेत कई अन्य नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.