दैनिक जनवार्ता
शिमला। प्रदेश शिक्षा विभाग ने 12वीं में दाखिले की तारीख को 31 मई तक बढ़ा दिया है। इस के लिए शुक्रवार को विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। आदेशों में शिक्षा विभाग ने स्कूलों के प्रधानाचार्यों को कहा है कि वो स्कूल से बाहर हो चुके छात्रों और समय पर एडमिशन न लेने वाले छात्रों को लेट फीस के बिना 12वीं कक्षा में दाखिला दें। इसके साथ ही विभाग ने यह भी आदेश दिए हैं कि अगर किसी आवश्यक कार्य या फिर मेडिकल दिक्कत की वजह से कोई छात्र खुद दाखिला लेने के लिए नहीं पहुंच पाता है तो ऐसी स्थिति में अभिभावकों के माध्यम से स्कूल में छात्र के दाखिले की प्रक्रिया को पूरा किया जाए। इसके अलावा विभाग ने दाखिले की बढ़ी तिथि के बारे में एसएमसी के माध्यम से नजदीकी क्षेत्र के छात्रों को सूचित करने के बारे में भी निर्देश जारी किए हैं।
Himachal News : शिक्षा विभाग ने बढ़ाई 12वीं में दाखिले की अंतिम तिथि, 31 मई तक होंगे दाखिले
41
