दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। कालाअंब के खैरी औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को जंगल में अचानक आग भड़क गई। गनीमत ये रही कि दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। हालांकि, बांस के जंगल में लगी इस आग से वन संपदा को लगभग दो हजार रूपए का नुकसान हुआ है। लेकिन करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर चौकी कालाअंब अग्निशमन कर्मचारियों ने 50 लाख की संपत्ति को बचा लिया। बताया जा रहा है कि आग एक औद्योगिक इकाई के नजदीक जंगल में लगी थी। कालाअंब फायर चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही टीम फायर टेंडर लेकर घटना स्थल पर पहुंच गई थी। आग से बांस के पौधों को आंशिक नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। टीम ने आग पर काबू पाकर लगभग 50 लाख की संपत्ति बचाई है।
Sirmaur : औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के खैरी में भड़की आग, अग्निशमन कर्मियों ने बचाई 50 लाख की संपत्ति
