Home राजनीति Himachal Politics : लाहौल स्पीति में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टकराव, कंगना गो बैक के लगे जमकर नारे

Himachal Politics : लाहौल स्पीति में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टकराव, कंगना गो बैक के लगे जमकर नारे

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
लाहौल स्पीति। हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत सोमवार को लाहौल स्पीति में थीं। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी उनके साथ एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। काजा में कार्यक्रम से वापस आते समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं की गाडियां रोककर कंगना रनौत गो बैक के जमकर नारे लगाए। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच मामूली झड़प भी हुई।

उधर, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस पूरे प्रकरण को कांग्रेस सरकार की बौखलाहट करार दिया है। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से राजनीति में हैं। उन्होंने कई बार चुनावों का सामना किया है, लेकिन आज से पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। राज्य सरकार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समानांतर प्रदर्शन करने की अनुमति दी, जो आम तौर पर नहीं होता है। लिहाजा, वह चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करेंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार बौखलाहट में है और प्रदेश में गलत राजनीतिक माहौल बनाने का काम कर रही है। बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम में भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यकर्ता भी घायल हुआ है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.