Advertisement

Himachal Crime : मनाली के होटल में युवती की हत्या, बैग में मिला शव

दैनिक जनवार्ता
कुल्लू। कुल्लू जिले के मनाली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी महिला के शव को बैग में डालकर ले जा रहा था। लेकिन आरोपी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका और होटल के कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया।

इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने होटल के कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। इसके साथ ही महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में ले कर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक विनोद और शीतल दोनों 13 मई को मनाली आए थे और यहां एक निजी होटल में रुके थे। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को विनोद अकेले ही होटल के कमरे से निकला। इसी बीच विनोद ने गाड़ी मंगवाई और कर्मचारियों को गाड़ी में बैग रखने को कहा।
जब कर्मचारियों ने बैग उठाया तो बैग बहुत भारी लगा लिहाजा शक होने पर होटल के स्टाफ ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जब बैग को खोल कर देखा गया तो सब हैरान हो गए। बैग के अंदर शीतल का शव पड़ा हुआ था। लिहाजा, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।