Home राज्य Himachal News : मनाली में 62 वर्षीय पर्यटक की हृदय गति रुकने से हुई मौत

Himachal News : मनाली में 62 वर्षीय पर्यटक की हृदय गति रुकने से हुई मौत

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
कुल्लू। जिला के पर्यटन स्थल मनाली में घूमने आए एक सैलानी की मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीब 25 लोगों का समूह 9 मई को कर्नाटक से मनाली में ट्रैकिंग के लिए आया था। 12 मई को पूरा समूह सुबह साढ़े आठ बजे कैंप नंबर 1 नेगी डूघ के लिए निकले। इसके बाद सभी सोमवार को नेगी डूघ कैंप नंबर 2 के लिए कुरडी जा रहे थे। इस दौरान अचानक मृतक की तबियत बिगड़ गई। उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान गुरलिंग रामचंद्रपा गरील (62) पुत्र रामचंद्रपा गरील, निवासी शहयादरी नगर, बलगुन दूरदर्शन, कर्नाटक के रुप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिवार को घटना के संबंध में सूचित कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.