दैनिक जनवार्ता
शिमला। हिमाचल प्रदेश की चारों लोक सभा सीटों पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपनी अपनी जीत के प्रबल दावे कर रहे हैं। दोनों राजनीतिक दलों के नेताओं का अपनी जनसभाओं में जीत के दावे के साथ साथ एकदूसरे पर पलटवार भी जारी है।
इसी बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सोमवार को मीडिया को बयान देते हुए बताया कि हम सभी लोकसभा सीटों पर दावे के साथ जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता के हाव भाव देखकर लग रहा है कि कांग्रेस का मिशन सफलता की ओर बढ़ रहा है। लोग प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से दुखी हैं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा उप चुनाव में भी कांग्रेस 6 सीटों पर जीत हासिल करेगी।
बता दें कि आगामी 01 जून को लोकसभा चुनाव के सातवे चरण के मतदान में प्रदेश की चार लोकसभा सीटों के साथ साथ 6 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए भी मतदान होने जा रहा है। लिहाजा, नतीजे आने के बाद ही पता चल पाएगा कि जनता ने किसको ताज पहनाया और किसको नकार दिया।
