Home क्लासिफाइड दर्दनाक हादसा : तूफान से रसोईघर पर गिरा पेड़, पिता की मौत बेटा घायल

दर्दनाक हादसा : तूफान से रसोईघर पर गिरा पेड़, पिता की मौत बेटा घायल

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के उपमंडल करसोग में ग्राम पंचायत मशोगल के भुंडल में देर शाम आए तेज तूफान से रसोई के ऊपर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त रसोईघर में पिता और पुत्र दो लोग ही थे, जबकि मृतक की पत्नी पशुओं का चारा डालने गई हुई थी। तभी तेज तूफान से घर के साथ खड़ा एक विशालकाय पेड़ अचानक उखड़ कर रसोई घर की छत पर गिर गया। इस हादसे में घर के मालिक 42 वर्षीय नारद पुत्र परस राम की मौके पर ही मौत हो गई। नारद का 16 वर्षीय पुत्र विनय कुमार घायल हो गया। जिसे प्रथिमक उपचार के लिए करसोग सिविल अस्पताल ले जाया गया। युवक की हालत ठीक बताई जा रही है।

प्रधान ग्राम पंचायत मशोगल मुर्तु देवी ने बताया कि नारद के परिवार में चार ही लोग थे। उन्होंने बताया कि नारद परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं।

नायब तहसीलदार पांगणा रूप लाल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि देर शाम को हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही हल्का पटवारी को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपए की फोरी राहत दी गई है। वहीं घायल युवक के इलाज के लिए 5 हजार की राहत राशी प्रदान की गई है। इसके अलावा नुकसान का प्राकलन बनाकर कर पीड़ित परिवार को उचित राहत दी जाएगी।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.