Home राजनीति सियासती दांवपेंच : नाहन में ब्लॉक युवा कांग्रेस की बैठक संपन्न, लोकसभा सीट शिमला के कांग्रेस प्रत्याशी की जीत को लेकर मंथन

सियासती दांवपेंच : नाहन में ब्लॉक युवा कांग्रेस की बैठक संपन्न, लोकसभा सीट शिमला के कांग्रेस प्रत्याशी की जीत को लेकर मंथन

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। नाहन स्थित कांग्रेस भवन में ब्लॉक युवा कांग्रेस नाहन की बैठक में शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी को बढ़त दिलाने के लिए रणनीति तैयार की गई। नाहन विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी आमिर खान की अध्यक्षता में हुई बैठक में विशेष कर नारी योजना और युवा विकास योजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस मौके पर आमिर खान ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में युवा कांग्रेस की अहम भूमिका रहेगी। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रदेश सरकार के डेढ़ वर्ष के छोटे से कार्यकाल में किए जनहितैषी कार्यों को लोगों तक पहुंचा रहे हैं। इसके साथ-साथ केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों को भी आम जनमानस के साथ साझा किया जा रहा है।युवा कांग्रेस का इस समय मुख्य मकसद है कि कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाई जाए।

उन्होंने कहा कि बीते पांच वर्षों में सांसद सुरेश कश्यप का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। कश्यप इन पांच वर्षों में शिमला संसदीय क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं करवा पाए। ये क्षेत्र के लोगों के लिए दुर्भाग्य की बात है।
बैठक में राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस और उत्तराखंड के प्रभारी शिवी चौहान, जिला अध्यक्ष ऋषिपाल, गौतम चौहान, विशाल आदि मौजूद रहे।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.