दैनिक जनवार्ता
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा से अयोग्य घोषित किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका कांग्रेस के 6 पूर्व विधायकों ने वापस ले ली है। कांग्रेस के 6 पूर्व विधायकों को व्हिप का उल्लंघन करने पर विधानसभा अध्यक्ष ने 29 फरवरी को अयोग्य घोषित कर दिया था।
उक्त 6 पूर्व विधायकों की ओर से वरिष्ठ वकील अभिनव मुखर्जी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि सभी 6 विधायक अपनी याचिका वापस लेना चाहते हैं। इसके लिए सर्वोच्च न्यायालय ने अनुमति दे दी है।
बता दें कि कांग्रेस के इन 6 पूर्व विधायकों ने अयोग्य घोषित किए जाने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया था और अब भाजपा के टिकट पर विधानसभा उप चुनाव लडने जा रहे हैं। 01 जून को लोकसभा चुनाव के साथ साथ विधानसभा उप चुनाव के लिए भी मतदान होगा।
