अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत,1 जून तक बाहर रहेंगे केजरीवाल
दैनिक जनवार्ता
दिल्ली। चुनावी माहौल के बीच सुप्रीम कोर्ट ने आज अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने आज केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर आदेश सुना दिया और उन्हें एक जून तक अंतरिम जमानत दे दी है। प्रचार के सवाल पर अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आयेंगे। दूसरी ओर ईडी ने न सिर्फ अंतरिम जमानत का विरोध किया बल्कि पूरक चार्जशीट दाखिल कर केजरीवाल को जेल और उनकी आम आदमी पार्टी को घेरने का पूरा प्लान तैयार किया था।
ईडी केजरीवाल को ही शराब घोटाले का मुख्य किरदार बता रही है। वहीं, ईडी आज अरविंद केजरीवाल के खिलाफ़ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर सकती है। जिसमें आम आदमी पार्टी को भी आरोपी बनाया गया है। ऐसा राजनीति के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि किसी राजनीतिक दल को आरोपी बनाया जा रहा है।
