दैनिक जनवार्ता
मंडी। मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने वीरवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दाैरान विक्रमादित्य ने शक्ति प्रदर्शन भी किया। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में राजीव शुक्ला ने दावा किया कि विक्रमादित्य सिंह दो लाख के ज्यादा अंतर से जीतेंगे।
विक्रमादित्य के नामांकन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अलावा पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पूर्व मंत्री काैल सिंह ठाकुर सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
नामांकन के बाद विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत की ओर इशारा करते हुए कहा कि मोहतरमा ने एक शब्द भी मंडी के लिए अपने दृष्टिकोण को लेकर नहीं कहा, लेकिन हम विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे। हम विकास की राजनीति करते हैं और वो मनोरंजन की राजनीति करते हैं। दूसरी ओर कांगड़ा से आनंद शर्मा ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है।
