दैनिक जनवार्ता
शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा उप चुनाव के लिए 2 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं। इनमें लाहौल-स्पीति से अनुराधा राणा और बड़सर से सुभाष चंद के नाम शामिल हैं। दोनों को कांग्रेस ने टिकट दिया है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार को नई दिल्ली रवाना हो गए।
नई दिल्ली में पार्टी हाईकमान के साथ हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए भी मुख्यमंत्री चर्चा करेंगे। धर्मशाला के लिए प्रत्याशी कल तय हो सकता है। शिमला संसदीय क्षेत्र में चुनावी रैली करने के बाद सीएम दोपहर को दिल्ली चले गए। आज शाम तक सीएम के शिमला लौटने की उम्मीद है। इधर, मंगलवार से प्रदेश में नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।