Advertisement

Sirmaur : रावमा विद्यालय मोगीनंद में बच्चों को बताए नशे के दुष्परिणाम, बच्चों ने उखाड़े भांग के पौधे

दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के विकास खंड नाहन के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोगीनंद में शनिवार को नवचेतना अभियान के अंतर्गत छात्रों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। इस दौरान छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।

भांग उखड़ते बच्चे

इस मौके पर सभी छात्रों को विभिन्न प्रकार के नशे से दूर रहने के लिए शपथ भी दिलाई गई। साथ ही अपने आसपास के लोगों को नशे से सावधान और दूर रहने का संदेश देने के लिए भी प्रेरित किया गया।
इसके अलावा अध्यापकों के मार्गदर्शन में छात्रों ने विद्यालय परिसर के बाहर उगे भांग के पौधों को भी उखाड़ कर नष्ट किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों में सतीश पुंडीर, संगीता अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल, सुशीला शर्मा, मयंक और स्मृति भी उपस्थित रहे।