Home राज्य Himachal News : पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सड़क हादसे में घायल लोगों को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, मानवता की पेश की मिसाल

Himachal News : पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सड़क हादसे में घायल लोगों को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, मानवता की पेश की मिसाल

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को कुफरी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुई एक कार के घायलों को अस्पताल पहुंचा कर इंसानियत की मिसाल पेश की है। बताया जा रहा है कि जयराम ठाकुर ठियोग से एक जनसभा को संबोधित कर वापस शिमला लौट रहे थे। इसी बीच कुफरी में ट्रक और गाड़ी की टक्कर के चलते चार लोग घायल हो गए थे। इस हादसे में गाड़ी का चालक, दो महिलाएं और एक बच्चा घायल हो गए थे।

नेता प्रतिपक्ष ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाकर अपने सुरक्षा कर्मियों और कार्यकर्ताओं को भी अस्पताल भेजा। पूर्व मुख्यमंत्री ठियोग में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने घायलों का वक्त पर इलाज करने और हर संभव सहायता मुहैया कराने के लिए अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक से भी फोन पर बात की।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.