दैनिक जनवार्ता
शिमला। राजधानी शिमला के उप मण्डल रोहड़ू की जांगला उप तहसील के तहत आने वाले प्राथमिक विद्यालय टिपरोली के शौचालय की दीवार गिरने से चार बच्चे घायल हो गए। नेपाली मूल के चारों बच्चों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल रोहडू लाया गया है। सिविल अस्तपताल रोहडू के मुख्य चिकित्सक डा. रविन्द्र मुखिया ने बताया कि दो बच्चे आंशिक रुप से चोटिल हुए हैं, जब कि दो के अल्ट्रासाउंड व एक्सरे करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया चारों बच्चे होश में हैं।
Himachal News : प्राथमिक विद्यालय के शौचालय की दीवार गिरने से 4 बच्चे घायल
