Home राज्यहिमाचल प्रदेशऊना Himachal Crime : ऊना जिले में कलयुगी बेटे ने पिता को डंडे से मारा

Himachal Crime : ऊना जिले में कलयुगी बेटे ने पिता को डंडे से मारा

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में कलयुगी बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता की डंडे से पिटाई कर दी। ये घटना हरोली के पंजावर की है। इस मामले में पुलिस ने पिता जगदेव सिंह, निवासी पंजावर की शिकायत के बाद बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक जगदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा विपिन कुमार आए दिन जमीन के विवाद के चलते लड़ाई-झगड़ा और मारपीट करता है।

बीते कल उन्होंने गेहूं कटाई के लिए कंबाइन मशीन मंगवाई थी। जैसे ही कंबाइन ऑपरेटरों ने गेहूं की कटाई शुरू की तो उसका बेटा विपिन गाली गलौच करते हुए उनके पास आया और उनसे डंडा छीनकर उससे मारपीट शुरू कर दी।
उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर पोती व बहू मौके पर पहुंची तो बेटे ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी।मारपीट में तीनों को चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया।

पुलिस ने बुजुर्ग पीड़ित पिता जगदेव सिंह की शिकायत पर विपिन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस जांच में जुटी है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.