दैनिक जनवार्ता
कांगड़ा। जिले के बैजनाथ के भारती विद्यापीठ स्कूल की छात्रा कामाक्षी शर्मा ने विज्ञान संकाय में 98.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। कामाक्षी ने अपनी मेहनत से अपने क्षेत्र का ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। कामाक्षी ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।
कामाक्षी की माता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और पिता चढियार गांव में स्टेशनरी की दुकान करते हैं। सोमवार को 12वीं का परिणाम घोषित होने के बाद कामाक्षी को जैसे ही पता चला कि उसने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है, तो वह अपनी माता के साथ बैजनाथ स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में माथा टेकने पहुंच गई।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने 12वीं की परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी किया। इसमें 30 छात्राओं और 11 छात्रों सहित कुल 41 विद्यार्थियों ने टॉप किया है।