दैनिक जनवार्ता
ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की नगर परिषद संतोष गढ़ में जिला प्रशासन की ओर से आदर्श आचार संहिता के दौरान गठित की गई उड़न दस्ते की टीम ने 82 बोरियों में भरकर ले जाए जा रहे सिक्के बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि उड़न दस्ते ने संतोष गढ़ में रविवार को नाकाबंदी की हुई थी। उसी दौरान हिमाचल से पंजाब की ओर जा रही एक गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका गया। चेकिंग के दौरान उसमें से 82 बोरियां सिक्के की बरामद हुई।
लिहाजा, उड़न दस्ते की टीम ने तुरंत गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, गाड़ी चालक से पुलिस पूछताछ कर रही है। आदर्श आचार संहिता के कारण हिमाचल से पंजाब और पंजाब से हिमाचल आने जाने वाले लोगों पर खास नजर रखी जा रही है।
उप जिलाधिकारी विश्व मोहन देव चौहान ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान पंजाब नंबर की एक गाड़ी की जांच करने पर उसमें रखे लगभग 82 बोरी सिक्के बरामद हुए हैं। उनका कहना है कि बरामद पैसे को तुरंत जिला कोष में डाल दिया गया था। उन्होंने कहा कि इस रकम का वास्तविक स्रोत बताने पर ही इसे जारी किया जा सकता है।
