Home क्राइम Sirmaur Crime : पुलिस ने पंजाब से दबोचा नशे का सप्लायर, पूछताछ जारी

Sirmaur Crime : पुलिस ने पंजाब से दबोचा नशे का सप्लायर, पूछताछ जारी

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में बीते दिनों चिट्टे की खेप, नकदी और आभूषणों के साथ गिरफ्तार सम्राट उर्फ वासु मामले में नाहन पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। आरोपी को सिरमौर पुलिस पंजाब से गिरफ्तार कर सिरमौर लाई है। आरोपी सप्लायर रमनदीप सिंह उर्फ रमन बाजवा (34) निवासी सुरसिंह, तहसील पट्टी, जिला तरणतारण (पंजाब) को पुलिस ने अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उसे 2 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सम्राट उर्फ वासु से गहन पूछताछ के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस थाना सदर नाहन में दर्ज नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम के तहत गठित एसआईटी ने आगामी कार्रवाई करते हुए इस मामले में एक अन्य आरोपी रमनदीप सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस के अनुसार आरोपी सम्राट चौहान उर्फ वासु नशे की खेप रमनदीप सिंह से लेकर आता था।इस मामले में पुलिस टीम ने जब आरोपी सम्राट चौहान उर्फ वासु और रमनदीप सिंह के बैंक खातों की छानबीन की तो दोनों के बीच काफी मात्रा में पैसों का लेन-देन भी पाया गया। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वह अपने बच्चों के व्यवहार पर विशेष ध्यान दें। ताकि समय रहते उन्हें नशे के चंगुल में फंसने से बचाया जा सके।

आज के समय में युवाओं द्वारा मादक पदार्थों का सेवन समाज के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। युवाओं का एक बड़ा वर्ग इसकी चपेट में आ गया है। हेरोइन, अफीम, गांजा, ब्राउन शुगर, हशीश, भांग जैसे नशीले पदार्थो का सेवन करके लोग अपना जीवन खराब कर रहे हैं। जिला सिरमौर पुलिस नशे के जड़ से खात्मे के लिए पूर्णतया दृढ़ संकल्प है।

जिला सिरमौर पुलिस ऐसे मामलों में नशीले पदार्थों के कारोबारियों के विरुद्ध ज़ीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में ला रही है। एसपी ने स्थानीय जनता से भी आग्रह किया कि नशे के कारोबारियों को पकड़वाने के लिए पुलिस का सहयोग करें और कोई भी DRUG FREE HIMACHAL APP के माध्यम से कोई भी व्यक्ति नशे के बारे में शिकायत दर्ज करवा सकता है। इस प्रकार की सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.