Advertisement

Himachal News : पालमपुर में दरांत से हमला, एक ही परिवार के 4 लोग घायल

दैनिक जनवार्ता
कांगड़ा। जिला कांगड़ा के पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत एक गांव में परिवार के 4 लोगों पर दराट से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया गया। सभी घायल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। घायलों की पहचान मदन लाल, संतोष कुमारी, रत्न चंद और केशव निवासी गांव मैंझा के रूप में हुई हैं।

जानकारी के मुताबिक मैंझा निवासी मदन लाल भाटिया ने पालमुपर पुलिस थाना में दी गई शिकायत में बताया कि शनिवार सुबह उनके पड़ोसी डंडे व दराट लेकर आए और उन पर हमला कर दिया, जिसमें परिवार के 4 लोगों को चोटें आईं हैं। चारों घायलों को नागरिक चिकित्सालय पालमपुर ले जाया गया, जहां से 2 घायलों को डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया गया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी लोकेंद्र सिंह नेगी ने घटना की पुष्टि की है।