Home राज्यहिमाचल प्रदेशसिरमौर सिरमौर खास : नाहन में जोड़ मेले का आगाज, 5 मई तक रहेगा मेला

सिरमौर खास : नाहन में जोड़ मेले का आगाज, 5 मई तक रहेगा मेला

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। कालाअंब के साथ लगते टोका साहिब गुरुद्वारा से शनिवार शाम भव्य नगर कीर्तन ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री दशमेश अस्थान नाहन पहुंचा। नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारों ने की। इस दौरान जगह-जगह संगतों ने गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष शीश नवाया। नगर कीर्तन में काफी संख्या में संगत शामिल हुई। गुरूद्वारा नाहन पहुंचने पर नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत किया गया। इसी के साथ गुरुद्वारा के सामने ऐतिहासिक चौगान मैदान में जोड़ मेले का भी शुभारंभ हो गया।

बता दें कि गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के नाहन आगमन दिवस पर यह जोड़ मेला मनाया जाता है। जिस मार्ग से गुरू महाराज जी नाहन पहुंचे थे, उसी मार्ग से यह नगर कीर्तन भी यहां पहुंचता है। 5 मई तक चौगान मैदान में जोड़ मेले का आयोजन हो रहा है। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मेले का आयोजन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नाहन व समूह साध संगत, समूह जत्थेबंदियां, सिख नौजवान सेवक जत्था नाहन द्वारा किया जा रहा है।

बता दें कि सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज 30 अप्रैल 1685 को सिरमौर रियासत में नाहन आए थे और लगभग 8 महीने तक वह नाहन में ही रहे और बाद में उन्होंने पांवटा साहिब नगरी की नींव रखी थी। उनके नाहन आगमन दिवस को हर साल इसी तरह हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.