दैनिक जनवार्ता
मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के उपमंडल धर्मपुर से मनुधार कमलाह ब्रैहल रूट पर जा रही एचआरटीसी की बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानमाल का नुक्सान नहीं हुआ। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर कर एक पेड़ से टकरा गई। यदि सड़क के साथ पेड़ नहीं होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। उधर पुलिस और प्रशासन ने घटना की सूचना मिलते ही तकनीकी टीम को मौके पर भेज दिया है। क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी धर्मपुर विनोद कुमार ने बताया कि बस स्किड होने के कारण पेड़ से टकरा गई थी। इसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
सनद रहे कि हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे हैं। ये एक चिंता का विषय है। ऐसे हालातों में लोग सफर करने से पहले सोचने के लिए मजबूर हो रहे हैं। बीते सप्ताह 18 अप्रैल को भी मंडी जिले के धर्मपुर में एचआरटीसी की चलती बस के पिछले पहिए खुल गए थे। इसमें सवार 18 यात्री बाल बाल बचे थे।