Home आस्था आज का राशिफल : आज 21 अप्रैल 2024 रविवार को कुछ राशि के जातकों को होगा 👉 ये लाभ, जानें आज का अपना राशिफल

आज का राशिफल : आज 21 अप्रैल 2024 रविवार को कुछ राशि के जातकों को होगा 👉 ये लाभ, जानें आज का अपना राशिफल

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
Aaj Ka Rashifal 21 April 2024 || राशिफल के अनुसार 21 अप्रैल 2024 रविवार का दिन सभी राशियों के जातकों के जीवन में मिला-जुला रहने वाला है। आज के राशिफल के अनुसार कुछ राशियों का दिन भागदौड़ से भरा रहने वाला है तो वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

मेष
आज शत्रु आपके सामने मित्रता का हाथ बढ़ा सकते हैं। आपकी प्रतिभा और योग्यता की सराहना होगी। आपको क्रोध करने से बचना चाहिए। अपनी कार्यशैली में बदलाव कर सकते हैं। पारिवारिक विवाद हल होने के योग बन रहे हैं।

वृष
आज किसी मित्र के व्यवहार से आपका मन व्यथित हो सकता है। संतान को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। रिश्तेदारों पर आपको ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिए। पैतृक व्यवसाय में आप काफी ध्यान देने वाले हैं।

मिथुन
आज मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अधिकारियों के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी।

कर्क
आज रोजगार में आप बदलाव कर सकते हैं। विचारों में सकारात्मकता बनाए रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिलने की संभावना बन रही है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पढ़ाई में बच्चों का शानदार प्रदर्शन रहेगा।

सिंह
आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। घर के बुजुर्गों के विचारों का सम्मान करें। गुरु तुल्य लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। क्रोध और आवेश से आपको बचना चाहिए। प्रेम संबंधों को लेकर परेशानी होगी।

कन्या
आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। व्यापार में आपको धन लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। नया व्यवसाय शुरू करने का विचार बनाएंगे।

तुला
आज संपत्ति के क्रय-विक्रय की बड़ी डील से धन लाभ होगा। जीवनसाथी आपसे उपहार की अपेक्षा रख सकते हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। प्रेम संबंधों का भरपूर आनंद उठाएंगे। रचनात्मक कार्यों में भाग लेंगे।

वृश्चिक
आज व्यापार में नकदी की समस्या दूर होगी। वैवाहिक जीवन काफी सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य की समस्याओं का निवारण हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। घर का माहौल सकारात्मक रखने का प्रयास करें।

धनु
आज आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहेगी। आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में उत्सव का वातावरण रहेगा। आपको किसी विशेष कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है।

मकर
आज दोस्तों के साथ मनोरंजन भरा समय व्यतीत करेंगे। मन में विकृत विचार जन्म लेंगे। अजनबियों पर भरोसा न करें। गैरकानूनी कार्यों से आपको बचना चाहिए। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में उच्च आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

कुंभ
आज प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरियां पनप सकती हैं। ऑनलाइन लेन-देन आपको सावधानी पूर्वक करना चाहिए। वैवाहिक जीवन को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। व्यक्तिगत समस्याओं को दूसरों से ज्यादा शेयर न करें।

मीन
आज सभी काम योजना बनाकर करें तो आपको लाभ मिलेगा,जो काम हाथ में लेंगे उसे समय पर पूरा कर लेंगे। आपकी वाणी से लोग प्रभावित रहेंगे। व्यापार में रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.