दैनिक जनवार्ता
कालाअंब (सिरमौर)। उपमंडल नाहन के पुलिस थाना कालाअंब की विशेष टीम ने सैन वाला क्षेत्र में गांजा सप्लाई कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो लोग क्षेत्र में गांजे की सप्लाई कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हुए झारखंड के दो लोगों दरोगा भूरिया और निशा के कब्जे से 2.988 किलोग्राम गांजा बरामद करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
कालाअंब के पुलिस थाना प्रभारी एमएस चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।
Sirmaur Crime : कालाअंब पुलिस ने 2.988 किलोग्राम गांजा किया बरामद, झारखंड के दो आरोपी हिरासत में
14
