दैनिक जनवार्ता
शिमला। लोकसभा चुनाव के बीच हिमाचल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के सह प्रभारी तेजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने के साथ उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी है।
तेजिंदर बिट्टू केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए हैं। वर्ष 2021 के दौरान उन्हें हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया था।
बता दें कि साल 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई थी। तेजिंदर मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं। कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले तेजिंदर सिंह बिट्टू भाजपा के दफ्तर पहुंचे हैं। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल भी मौजूद हैं।
