Advertisement

Himachal News : प्रदेश के कई इलाकों में मौसम का कहर, अंधड़ से हुआ भारी नुकसान

दैनिक जनवार्ता
मनाली (कुल्लू)। मौसम में आए एकाएक बदलाव के बीच प्रदेश के कई भागों में अंधड़ ने खूब तबाही मचाई है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अंधड़ से हुए नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। कई जगह भारी तूफान और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। मनाली में भूतनाथ चौक के साथ देवदार का पेड़ धराशायी होने से टैक्सी यूनियन मनाली के छोटे और बड़े वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।

इसके अलावा पेड़ से साथ लगते एक भवन को भी नुकसान पहुंचा है, जिसमें ट्राइब इंडिया का शोरूम चल रहा था। इस घटना में एक व्यक्ति भी जख्मी हुआ है। घायल को तुरंत स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक पर्यटन नगरी मनाली में शुक्रवार शाम 4:00 बजे के बाद काफी तेज हवाएं चलीं। इस दौरान अंधड़ के चलते एक देवदार का विशालकाय पेड़ धराशाई हो गया, जिसकी चपेट में आने से नौ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
वहीं, जिला ऊना में भी पेड़ गिरने से एक वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। जिला सिरमौर में भारी तूफान से फसलों को नुकसान हुआ है। कई जगह ओलावृष्टि से गेहूं की फसल चौपट हो गई है।