दैनिक जनवार्ता
कालाआम (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में पुलिस ने हरियाणा कर एक युवक को 2.19 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कालाअंब की टीम ने गश्त के दौरान चौक पर सुशील कुमार उर्फ सिल्ला, निवासी गदौली, तहसील नारायणगढ, जिला अंबाला हरियाणा की तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से पुलिस को 2.19 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। लिहाजा, पुलिस ने सुशील कुमार के खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।
एक अन्य मामले में पुलिस थाना कालाअंब की टीम ने गश्त के दौरान मोगीनंद स्कूल के समीप विनोद कुमार निवासी गांव सलानी, डाकघर सैनवाला, तहसील नाहन के कब्जे से देसी शराब की 12 बोतल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना कालाअंब में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।
Sirmaur Crime : कालाअंब में 2.19 ग्राम चिट्टे सहित हरियाणा का युवक गिरफ्तार
41
