Home राज्यहिमाचल प्रदेशसिरमौर सिरमौर : हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस में एक दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सम्मेलन आयोजित

सिरमौर : हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस में एक दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सम्मेलन आयोजित

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। कालाआम स्थित हिमालयन शैक्षणिक संस्थान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में एचपी फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसमें फार्मेसी और नर्सिंग के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। सम्मेलन फ्राम परडिक्शन टू प्रिवेशन विषय पर आधारित रहा। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में रोहित और विष्णु ने प्रथम स्थान, मानवी, अक्षत और अभिषेक ने द्वितीय और शुभम, फैज अहमद और आवेशन मुलहक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में विष्णु गुप्ता प्रथम, साहिल द्वितीय और दीपेश तृतीय स्थान पर रहे। सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता गुरु गोविंद सिंह ट्रायिसेंट्री यूनिवर्सिटी गुरुग्राम के डा. सुनील दुल्लर, यूआईवीएस पूजन यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के प्रो. डा. अनिल कुमार और डा. वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के एचओडी डा. अशोक सहाय ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए इसकी खूबियों और कमियों से छात्र छात्राओं को अवगत कराया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन रजनीश बंसल, वाइस चेयरमैन विकास बंसल, सीईओ मन्नत बंसल, फार्मेसी कॉलेज के प्रिंसिपल डा. राम बाबू शर्मा, नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डा. दिनेश कुमार भी उपस्थित रहे।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.