दैनिक जनवार्ता
नई दिल्ली। 21 राज्यों की 102 लोक सभा सीटों पर कल पहले चरण का मतदान होगा।
लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान कल यानी 19 अप्रैल को होने जा रहा है। इस चरण में वोटिंग 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर होने जा रही है।
इसमें राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 8, मध्य प्रदेश की 6, बिहार की 4, पश्चिम बंगाल की 3, असम में 5, महाराष्ट्र में 5, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर तथा छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर मतदान होगा।
इसके अलावा तमिलनाडु 39, मेघालय की 2, उत्तराखंड 5, अरुणाचल प्रदेश 2, अंडमान निकोबार द्वीप समूह 1, मिजोरम 1, नगालैंड 1, पुडुचेरी 1, सिक्किम 1 और लक्षद्वीप 1 की लोकसभा सीट पर मतदान होगा।
