महिला ने एक साथ दिया तीन बच्चों को जन्म, महिला की पहले भी हैं तीन बेटियां
दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में एक महिला ने नाहन मेडिकल कॉलेज में एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। महिला का नाम किरण देवी पत्नी मदन सिंह है, जो शिलाई विकास खंड की नैनीधार पंचायत के कलोग गांव की रहने वाली है।
जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह किरण देवी को प्रसव पीड़ा के चलते नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया था। डॉक्टर ने महिला को भर्ती किया और उसका सामान्य प्रसव करवाने की तैयारी की। महिला के गर्भ में एक साथ तीन बच्चों के बारे में किसी को नहीं पता था। जब नॉर्मल डिलीवरी हुई तब महिला ने एक साथ तीन बेटियों को जन्म दिया, जिससे सभी बहुत खुश हुए। डॉक्टर के मुताबिक, तीनों बच्चे और उनकी मां पूरी तरह स्वस्थ है। मिस्त्री का काम करने वाले महिला के पति मदन सिंह ने बताया कि उनकी पहले से ही तीन बेटियां हैं। ऐसे में तीन और बेटियों का जन्म लेना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
