दैनिक जनवार्ता
कालाआम (सिरमौर)। चैत्र मास शुक्ल पक्ष राम नवमी के अवसर पर त्रिलोकपुर में 77000 श्रद्धालुओं ने हाजरी लगाई। प्रदेश के अलावा पड़ोसी राज्यों हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब से आए श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक जयकारे लगाते हुए माता के दर्शन किए। श्रद्धालु मध्यरात्रि से ही कतारबद्ध होने शुरू हो गए थे। मंदिर खुलने तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई थी। मंदिर खुलने के बाद मुख्य आरती पुश्तैनी भगत परिवार की ओर से की गई। तत्पश्चात श्रद्धालुओं को जत्थों में दर्शनों के लिए मंदिर में प्रवेश दिया गया।
मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष एवं जिला उपायुक्त सुमित खिमता ने बताया कि रामनवमी के दिन बुधवार को करीब 77000 श्रद्धालु त्रिलोकपुर पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं की ओर से 12,53,100 रुपए नगद, 2 किलोग्राम चांदी और 12 ग्राम 800 मिलीग्राम सोना चढ़ावे में चढ़ाया गया।
सिरमौर : 77000 श्रद्धालु पहुंचे त्रिलोकपुर, रामनवमी पर माता बाला सुंदरी मंदिर में श्रद्धालुओं की खूब लगी भीड़
28
