दैनिक जनवार्ता
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअब में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत मंगलवार को दमकल चौकी कालाअंब ने एक औद्योगिक इकाई ओजोन इंडस्ट्री में जागरुकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने उक्त उद्योग के 300 कामगारों को आग से बचाव की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। साथ ही दमकल कर्मियों ने फायर सेफ्टी संयंत्रों के संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी। फायर चौकी कालाअंब के लीडिंग फायरमैन राजेश कुमार ने बताया कि 14 अप्रैल से शुरू हुए अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत विभाग लोगों को जागरूक करने में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब की इकाइयों में कार्यरत कामगारों को आग से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत मंगलवार को खैरी स्थित ओजोन इंडस्ट्री में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान सैकड़ों कामगारों को हर संभव जानकारी के साथ साथ प्रशिक्षण भी दिया गया।
राजेश कुमार ने बताया कि अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों का चलाने और अग्नि से सुरक्षा व बचाव से संबंधित जानकारी को लेकर सार्वजनिक स्थलों, औद्योगिक क्षेत्रों, शैक्षिक संस्थानों, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में जाकर जागरूकता पैदा करने के लिए प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर फायरमैन प्रदीप कुमार, हवलदार लाल सिंह और चालक मंजीत सिंह भी उपस्थित रहे।
Sirmaur : कालाआम में अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, ओजोन इंडस्ट्री के कामगारों को जानकारी देकर किया प्रशिक्षित
45
