भाजपा सुबह की चाय के साथ गोमूत्र पीने के लिए कहेगी, आपके जीवन के हर पहलू पर नियंत्रण रखना भाजपा का मुख्य मकसद : ममता बनर्जी
दैनिक जनवार्ता
पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि अगर मौजूदा केंद्र सरकार को सत्ता से बाहर नहीं किया गया तो लोकतंत्र खतरे में पड़ सकता है। कुचबिहार में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने ये भी आशंका जताई कि भाजपा लोगों के खाने और सोने की आदतों को तय करेगी। ममता ने कहा कि भाजपा बताएगी कि अब आप क्या खाएंगे।
भाजपा आपको सुबह की चाय के साथ गोमूत्र पीने और दोपहर के भोजन के साथ गोबर खाने के लिए कहेगी। उनका आपके जीवन के हर पहलू को नियंत्रित करना ही मकसद है। आप क्या खाते हैं, कैसे सोते हैं ये भी बीजेपी ही तय करेगी।
ममता दीदी का दावा है कि अगर आप देश की स्वतंत्रता की रक्षा करना चाहते हैं, तो बीजेपी को समर्थन न दें। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी चुनाव जीत जाती है तो भविष्य में देश में कोई चुनाव भी चुनाव नहीं होगा। भाजपा देश में वन लीडर, वन नेशन, वन भाषण और वन भोजन चाहते हैं।
ममता ने ये भी आरोप लगाया कि राम नवमी के अवसर पर 17 अप्रैल को हिंसा और दंगे भड़काने की कोशिश करेगी। ममता बनर्जी ने कहा कि मैं सभी से शांति और एकता बनाए रखने का आग्रह करती हूं। बहरहाल, ममता की इस अपील का लोगों पर कितना असर होता है, ये आने वाला वक्त ही बताएगा।
