दैनिक जनवार्ता
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम देर रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
एक खबर के मुताबिक गुजरात पुलिस ने पश्चिमी कच्छ से दोनों को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है। बहरहाल, मुंबई पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर आज रवाना होगी। दोनों आरोपियों को मुंबई ले जाने के बाद पूछताछ होगी।
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर रविवार को फायरिंग की गई थी। फायरिंग करने वाले दो लोग बाइक पर आए थे। बताया जा रहा है कि शूटरों ने कुछ दिन पहले ही बांद्रा स्थित सलमान के आवास ग्लैक्सी अपार्टमेंट की रेकी की थी।
