दैनिक जनवार्ता
नई दिल्ली। भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुआ कहा कि ख्याला रोड पर दो मंदिरों को तोड़कर नवरात्र में सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया है। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने यह दावा किया है। उन्होंने कहा कि सनातन पर प्रहार किया जा रहा है। एक वर्ग को खुश करने की कोशिश की जा रही है। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में नवरात्रि बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। धार्मिक उत्सवों में सौहार्द बना रहें इसकी कोशिश की जाती है। दिल्ली सरकार एक वर्ग के लिए उनकी खुशी के लिए काम कर रही है। पश्चिम दिल्ली के दो मंदिरों को तोड़ने का प्रयास किया गया, नवरात्रि चल रही है, लोगों ने व्रत रखा है।
उन्होंने कहा कि नवरात्रि के समय में जान बूझकर विशेष रुप से मंदिरों को टारगेट करना आम आदमी पार्टी और इसके गठबंधन की सोच दिखाता है।
12
