Advertisement

Himachal Politics : मंडी संसदीय सीट से कंगना के विरुद्ध विक्रमादित्य सिंह होंगे कांग्रेस प्रत्याशी, प्रतिभा सिंह ने किया ऐलान। हाई कमान के इशारे का इंतजार

Himachal Politics : कंगना रनौत के खिलाफ मंडी से विक्रमादित्य सिंह लडेंगे चुनाव, मां प्रतिभा सिंह ने किया ऐलान

दैनिक जनवार्ता
शिमला। मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस की ओर से विक्रमादित्य सिंह कंगना रनौत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने ये ऐलान किया है। हालांकि, अभी पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर उनके नाम का ऐलान होना बाकी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी यही संकेत दिए हैं। माना जा रहा है कि दिल्ली में हुई बैठक में भी विक्रमादित्य सिंह के नाम की चर्चा हुई है।

सीएम सुक्खू ने कहा कि मंडी में हमें युवा नेता मिलेगा ये तय है। वहीं, प्रतिभा सिंह ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह को सशक्त प्रतिनिधि माना गया है। फिलहाल प्रतिभा सिंह ही इस सीट से सांसद है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि हमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कंगना रनौत क्या कर रही है या क्या बोल रही है। मंडी के लोग हमेशा हमारे साथ रहे हैं। मैंने कठिन परिस्थितियों में भी सीट जीती है।