Home राज्यहिमाचल प्रदेशसिरमौर Sirmaur : 👉 इस भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री का फूंका पुतला, देवभूमि क्षत्रिय संगठन ने नाहन में किया रोष प्रदर्शन

Sirmaur : 👉 इस भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री का फूंका पुतला, देवभूमि क्षत्रिय संगठन ने नाहन में किया रोष प्रदर्शन

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन में वीरवार को देवभूमि क्षत्रिय संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रुपाला का पुतला फूंक कर रोष जाहिर किया। लोकसभा सीट राजकोट (गुजरात) से प्रत्याशी परषोत्तम रुपाला के खिलाफ हिमाचल प्रदेश में देवभूमि क्षत्रिय संगठन का विरोध लगातार जारी है।

इसी कड़ी में नाहन में संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक परषोत्तम रुपाला के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही भाजपा हाईकमान से मांग की कि रुपाला का लोकसभा टिकट वापस लिया जाए अन्यथा राजपूत समाज के सभी नेताओं को विरोध का सामना करना पड़ेगा।

देवभूमि क्षत्रिय संगठन के अध्यक्ष रुमित ठाकुर ने कहा कि राजपूत समाज को कायर बताते हुई जो टिप्पणी पुरुषोत्तम रूपला ने की है, उसके खिलाफ क्षत्रिय समाज सड़कों पर है। उन्होंने कहा कि पूरे देश का क्षत्रिय समाज आज यह मांग कर रहा है कि परषोत्तम रुपाला का राजकोट से टिकट वापस लिया जाए। उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि क्षत्रिय समाज से जुड़े चाहे कांग्रेस नेता हो या भाजपा नेता, सभी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

रुमित ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल सहित मौजूदा सरकार के मंत्री भी कुछ मंत्रियों के अलावा मंडी से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत भी राजपूत समाज से आती हैं, मगर कोई भी इस टिप्पणी के खिलाफ बोलने को तैयार नहीं है। जबकि वोट बैंक के लिए हमेशा राजपूत समाज को टारगेट किया जाता है।
उन्होंने कहा कि यदि हिमाचल में जल्द राजपूत समाज से जुड़े नेताओं ने इस टिप्पणी का विरोध नहीं किया तो इन नेताओं को काले झंडे दिखाए जाएंगे और इनका हर कार्यक्रम में पूर्णतया विरोध किया जाएगा।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.