Home राज्यहिमाचल प्रदेशसिरमौर Sirmaur : कालाअंब के एक उद्योग में आगजनी से लाखों का नुकसान

Sirmaur : कालाअंब के एक उद्योग में आगजनी से लाखों का नुकसान

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
कालाअब/नाहन (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में स्थित एक कैल्शियम कार्बोनेट निर्माता कंपनी के परिसर में रखी पराली में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया है। इस अग्निकांड में दमकल विभाग के कर्मियों को 8-9 घंटे की कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाने में सफलता मिली। उक्त उद्योग परिसर में रखी अढ़ाई लाख रुपए मूल्य की 150 टन पराली जलकर राख हो गई। जबकि करोड़ रुपए की संपत्ति को बचा लिया गया है।

बताया जा रहा है कि ओगली (कालाआम) स्थित वशिष्ट कैमिकल उद्योग के परिसर में रखे पराली के क्यूब के ढेर में रात के समय अचानक आग भड़क गई। अग्निकांड की सूचना स्थानीय अग्निनशमन विभाग की चौकी को दी गई, जहां से तुरंत कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए।

इसी बीच आग ज्यादा भड़कते देख नाहन से भी फायर टेंडर को मौके पर बुलाया गया। नाहन से स्टेशन फायर अफसर राजकुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। जहां रातभर दमकल विभाग के 9 कर्मियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किया। दमकल कर्मचारियों को इसे बुझाने में 8 से 9 घंटे का समय लगा। लीडिंग फायरमैन राजेश कुमार ने बताया कि घंटों बाद आग पर काबू पा लिया गया।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पराली जलने से ढाई लाख का नुकसान हुआ है। जबकि, एक करोड़ की संपत्ति को बचा लिया गया है।

इस दौरान दमकल विभाग के एफएसओ सहित प्रशामक पवन कुमार, प्रेम सिंह, प्रदीप कुमार, प्लाटून कमांडर कुलदीप सिंह, चालक राजेश पराशर व अरूण शर्मा समेत गृहरक्षक भी मौजूद रहे।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.