दैनिक जनवार्ता
शिमला। शिमला में पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह के बेटे सहित 5 लोगों को पुलिस ने चिट्टे के साथ हिरासत में लिया है। पकड़े गए लोगों में एक युवती भी शामिल है। आरोपियों में तीन पंजाब से, एक चंडीगढ़ और युवती हिमाचल की रहने वाली है। पुलिस ने आरोपियों से 42.89 ग्राम चिट्टे की खेप के साथ एक तराजू भी कब्जे में लिया है।
आरोपियों की पहचान प्रकाश सिंह (37) पुत्र सुच्चा सिंह लंगाह निवासी गुरदासपुर, अजय कुमार (27) पुत्र चमन लाल निवासी नूरखोडियां पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला, अवनी (19) पुत्री विकास नेगी गांव सांगला किन्नौर हिमाचल, शुभम कौशल (26) पुत्र संदीप कौशल ब्लॉक ए सेक्टर-1 चंडीगढ़ और बलजिंद्र (22) पुत्र कुलदीप सिंह गांव नड्डा मोहाली पंजाब के रूप मे हुई है।
जानकारी के अनुसार स्पेशल सेल की टीम ने गुप्त सूचना के मिलने पर ये कार्यवाही की। पुलिस ने शिमला के पुराने बस स्टैंड के समीप एक निजी होटल से आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आए और कहां सप्लाई करने जा रहे थे। एसपी संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि की है।
