दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। पुलिस थाना सदर नाहन की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर बनोग – कौलावाला भूड़ रोड पर कनोटी (अप्पर सुरला बाईफ्रिकेशन) के नजदीक एक व्यक्ति मुकेश, निवासी सुरला, नाहन, जिला सिरमौर के कब्जे से देशी शराब की 20 बोतलें बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। जिस पर मुकेश के खिलाफ पुलिस थाना सदर नाहन में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज किया गया है। एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
#Himachalpolice #crimenews #sirmaur
सिरमौर/नाहन : देशी शराब की 20 बोतलों सहित एक काबू, मामला दर्ज
76
previous post
